What's New
स्नातक कला संकाय (बी0ए0)
हिन्दी, अंग्रेजी, गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीतिशास्त्र एवं समाजशास्त्र,उर्दू, शिक्षाशास्त्र,अर्थशास्त्र
कला संकाय स्नातकोत्तर (एम0ए0)
हिन्दी, गृहविज्ञान, राजनीतिशास्त्र एवं समाजशास्त्र
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (BCA)
BCA का मतलब है बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन, यह तीन साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है जो कंप्यूटर साइंस, प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर फोकस करता है।
शिक्षा संकाय (बी0एड0)
यह महाविद्यालय -माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर (उ0प्र0) से संबद्ध और भारत सरकार के एनसीटीई (एनसीटीई) द्वारा विधिवत अनुमोदित 2 वर्षीय पूर्णकालिक डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जो भारत में संपूर्ण शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों के संचालन और विनियमन के लिए सर्वोच्च निकाय है।
प्रवेश प्रक्रिया : प्रवेश केवल उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूपी बी.एड. जेईई) के माध्यम से ही होगा।
डी० एल० एड० (बी० टी० सी०)
डी.एल.एड कार्यक्रम 2 वर्ष की अवधि का है, जिसे भारत सरकार के एनसीटीई द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया है और यह एससीईआरटी से संबद्ध है।
पअवधि: 2 वर्ष, स्वीकृत प्रवेश क्षमता: 100 प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम भावी शिक्षकों के लिए शिक्षण के इंटरैक्टिव और बेहतर तरीके सीखने और प्राथमिक स्तर पर किसी विषय को रुचिकर बनाने के लिए छात्रों की बुनियादी सीखने की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए (सामान्य वर्ग के लिए 50%, आरक्षित वर्ग के लिए 45%)।

ग्रामीण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से मुसाफिर बालगोपाल महाविद्यालय,रामगढ़,सोनभद्र उ0प्र0, की स्थापना सन 2010 में की गयी की स्थापना प्रायः ऐसी जगहों पर की गयी है जहाँ पहले से संस्‍थानों का अभाव है। स्थापना सन् 2010 में इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गयी। यह संस्थान कई एकड़ के परिसर में विकसित किया गया है। इस संस्‍थान में उल्लेखनीय सफलता पायी है। छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की सुदृढ़ परम्परा यहाँ की विशेषता रही है।सोनभद्र जनपद के रामगढ़ ग्राम में स्‍थित है। B.Ed. BTC, BA MA का कोर्स संचालित हो रहा है। महाविद्यालय में पुस्तकालय, वाचनालय एवं बुक बैंक की सुविधा उपलब्ध है | शिक्षणेत्तर कार्यक्रम के अन्तर्गत क्रीड़ा प्रशिक्षण, राष्ट्रीय सेवा योजना ( N.S.S.) रोवर्स/रेंजर्स कार्यक्रम में महाविद्यालय की सक्रिय सहभागिता रहती हैं |

इस महाविद्यालय में उल्लेखनीय सफलता पायी है। छात्राओं के बीच खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों की सुदृढ़ परम्परा यहाँ की विशेषता रही है।

नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षाओं के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। प्राध्यापक अपनी कक्षाओं के प्रति सजग रहे हैं। इस बात का सदैव ख्याल रखा जाता है कि छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव न हो। परिसर रैगिंग से पूरी तरह मुक्त है।....

Read More
#